- सब कुछ जान मौन बना हुआ है पुलिस प्रशासन
जनवाणी संवाददाता |
अफजलगढ़: क्षेत्र में खनन माफिया का राज कायम है। खनन माफियाओं ने परमिशन की आड़ लेकर खेत के खेत खाली कर दिये। खनन विभग की ओर से भी कोई कार्रवाई खनन माफियाओं के खिलाफ नहीं की जा रही है। जिससे इनके हौसलें बुलंद है।
गांव कासमपुरगढ़ी, उधोवाला, सीरवासुचंद, कासमपुरगढ़ी, मानियावाला, बादीगढ़, रेहड़, केहरीपुर, सुआवाला, भूतपुरी, कादराबाद, चौहड़वाला तथा आसपास के क्षेत्र में खनन माफिया से सक्रिय है। कृषि कार्य या निजि कार्य की आड़ लेकर बिजनेस कर रहे हैं।
खनन माफिया राजस्व विभाग से अपना निजी कार्य बताकर आठ से 10 टैक्टरों की परमिशन हासिल कर लेते हैं और स्थानीय पुलिस का सहारा लेकर रातों को दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली के साथ भराव कर रहे हैं। वह खेतों में जेसीबी मशीन लगाकर रातभर में सैकड़ों ट्राली मिट्टी उठाकर मकानों या जहां प्लाटिंग चल रही होते है वहां भराव कर रहे हैं। इसके चलते जहां खनन माफियाओं की पौ बारह हो रही है।
अधिकारियों को भी इसका लाभ पहुंच रहा है। जिससे वह शिकायत करने पर भी मौन है। जबकि शासन के साफ आदेश है कि ऐसे खनन माफियाओं के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संबंध मे एसडीएम धामपुर धीरेन्द्र सिंह का कहना है कि खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

