- डीएम के साथ एडीए, एसडीएम सदर व कलेक्ट्रेट कर्मचारी ने भी लगवाया टीका
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: डीएम रमाकांत पांडे ने जिला अस्पताल के वैक्सीनेशन वार्ड में पहुंचकर कोविड वैक्सीनेशन कराया गया। उनके साथ ही अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनोद कुमार, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक तथा कलेक्ट्रेट कर्मचारी ने भी कोविड का टीका लगवाया।
डीएम रमाकांत पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनोद कुमार, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक तथा कलेक्ट्रेट कर्मचारी ने जिला अस्पताल में कोविड वैक्सीन का टीका लगावाया। टीकाकरण से पूर्व डीएम ने पंजीकरण, आईडेंटिफिकेशन सहित सभी औपचारिकताएं निर्धारित मानक के अनुरूप पुरी की गई।
तदुपरांत उन्होंने कविड वैक्सीन का टीका लगवाया। टीकाकरण के बाद आधे घंटे के लिए अब्जरवेशन रूम में चले गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनोद कुमार, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसके निगम, डा.रावत, डा. अशोक कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित रहे।

