Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

एडीजी ने समाधान दिवस पर तीन थानों का किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभी थानेदारों ने दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही उनका निस्तारण किया। एडीजी राजीव सभरवाल ने तीन थानों का निरीक्षण किया और थानेदारों को महिल हेल्प डेस्क व रजिस्टर दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि थानों में आने वाली समस्याओं का निस्तारण तत्काल किया जाएं।

प्रत्येक महीने के दूसरे शनिवार को जिले के सभी थानों में समाधान दिवस मनाया जाता है। जिसमें दरबार लगाकर छोटे-छोटे झगड़ों को थाने में ही बैठाकर निपटा दिया जाता है। वहीं यदि थानों में समझौता नहीं हो पाता तो उन्हें दोबारा से वार्ता करने के लिए कुछ समय दे दिया जाता है।

समाधान दिवस पर शहर समेत देहात क्षेत्र के थानों में फरियादियों की भीड़ रही। जिनमें अधिकांश विवादों को थाना प्रभारियों ने हाथों हाथ निपटा दिया। इसके साथ एडीजी जोन राजीव सभरवाल ने लालकुर्ती, गंगानगर और इंचौली थाने का निरीक्षण किया।

एडीजी ने इन थानों की व्यवस्था देखी और महिला हेल्प डेस्क व रजिस्टरों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने थानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ एसपी देहात केशव कुमार भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img