Sunday, June 28, 2026
- Advertisement -

पंचायत चुनाव-जिले में छह हजार लाइसेंसी असलहा जमा

  • 13 मार्च को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, बैंक गार्ड, सुरक्षा गार्ड और व्यापारियों को असहला जमा करने में छूट
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले में 3686 बूथों पर होंगा मतदान, पुलिस ने किया मुआयना

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शंतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने को लेकर जनपद में करीब छह हजार लाइसेंसी असलहा जमा कराए जा चुके हैं। जनपद के करीब एक हजार लाइसेंस धारकों को असलाह जमा कराने में छूट दी जा सकती है। यह 13 मार्च को होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में तय किया जाएगा।

जनपद में 1456 मतदान केंद्रों पंचायत पर चुनाव होना है। इन मतदान केंद्रों पर 3686 बूथ बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस मुआयना कर चुकी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में बने चुनाव सेल कार्यालय में गतिविधियां बढ़ गई है।

एसपी डा. धर्मवीर सिंह के निर्देश पर जिलेभर के थानों में अब तक छह हजार लाइसेंसी असलाह जमा करायें जा चुके है। जिन्होंने असलहा को जमा नहीं किया है, पुलिस उन्हें असलहा जमा करने के लिए कह रही है। हालांकि असलहा जमा कराए जाने के संबंध में 13 मार्च को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी होनी है।

जिसमें यह तय किया जाएगा कि किन लोगों को असलहा जमा कराए जाने से छूट देनी है। बैंक के गार्ड, सुरक्षा गार्ड और व्यापारियों को इसमें छूट दी जाएगी। माना जा रहा है कि करीब एक हजार लोगों को असलहा जमा नहीं करने की छूट रहेगी।

18 हजार लोगों किए जाएंगे मुचलका पाबंद

जिले भर के सभी थानों में करीब 18 हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया जाना है। जिनकी सूची पुलिस ने तैयार कर ली है। इनमें पांच हजार को पाबंद करते हुए चालानी नोटिस दिए जा चुके हैं। हालांकि अब आरक्षण तय होने के बाद एक बार फिर से मुचलका पाबंद की सूची को दुरुस्त किया जाएगा। जिससे मुचलका पाबंद किए जाने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

‘त्रिस्तरीय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए तैयारियां की जा रही है। पांच हजार लोगों को मुचलका पाबंद कर चालानी नोटिस दिए जा चुके हैं। छह हजार असलहा भी जमा कराये जा चुके है।’
डा. धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: फल से ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं जामुन के बीज, जानिए इसके लाभ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: रविवार को सहारनपुर में जुटेंगे प्रदेशभर से सिख समाज के प्रतिनिधि

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: यूपी सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की...

Gold-Silver: सोने में इस हफ्ते बड़ी गिरावट, चांदी भी 15 हजार रुपये से ज्यादा टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर अस्थिरता कम...

Noida News: सीएम योगी का गौतमबुद्ध नगर दौरा, दो बड़ी परियोजनाओं से पश्चिम यूपी को नई गति

जनवणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को...
spot_imgspot_img