Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

कोहली इस समय दुनिया का सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज: स्मिथ 

मैनचेस्टर, भाषा: आस्ट्रेलियाई रन मशीन स्टीव स्मिथ ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को इस समय विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय बल्लेबाज बताया।
आगामी इंडियन प्रीमियर लीग और फिर भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया दौरे पर दोनों बल्लेबाजों का सामना होगा। मैदान पर जबर्दस्त प्रतिद्वंद्वियों के बीच मैदान से बाहर अच्छे संबंध हैं। इस समय इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ गए स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों से बातचीत में यह बात कही।
उनसे एक प्रशंसक ने सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज का नाम लेने को कहा तो उन्होंने कोहली का नाम लिया। कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में 59.34 की औसत से 11867 रन हैं। उनके नाम 43 शतक हो चुके हैं और वह सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक वनडे शतकों के रिकॉर्ड से सात शतक पीछे हैं।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img