Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

शामली को शीघ्र मिलेगा मेडिकल कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय: प्रभारी मंत्री

  • उप्र सरकार के चार साल पूरे होने पर विकास भवन में लगी प्रदर्शनी

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जिला प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने जनपद शामली गन्ना उत्पादन में प्रथम स्थान पर है और गत वर्ष तक का समस्त गन्ना बकाया भुगतान किया जा चुका है। कौशल विकास मिशन के अंतर्गत युवाओं को प्रशिक्षित करके हजारों की संख्या में उन्हे रोजगार उपलब्ध कराये गये है। जनपद को शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज, जनपद स्टेडियम एवं केन्द्रीय विद्यालय की सौगात मिलने वाली है।

06 27

उत्तर प्रदेश सरकार के 04 वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर विकास भवन शामली के प्रांगण में विकास प्रदर्शनी के आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल, सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, जिलाधिकारी जसजीत कौर ने संयुक्त रूप से किया।

जिसके बाद श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गान और शिव तांडव प्रस्तुत किया। जनपद के प्रभारी व इलैक्ट्रोनिक एवं सूचना प्रोद्योगिकी विभाग मंत्री अजीत पाल सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के निर्देश के कम में उप्र दिवस, चौरी-चौरा शताब्दी समारोह, महाराजा सुहेलदेव जयन्ती समारोह का धूमधाम से मनाये गये है। सांस्कृतिक धरोहर एवं विरासतों का संरक्षण किया जा रहा है।

08 26

चन्देनामाल से लेकर यमुना नदी तक 03 विकास खण्डो से होकर प्रवाहित होने वाली कृष्णा नदी का जीर्णोद्धार कराया गया है, जिससे नदी अपने पुराने स्वरूप की ओर लौट रही है। नदियों, नालों एवं तालाबों की सफाई एवं खुदाई कराकर पारम्परिक जल स्रोतों की दशा सुधारी जा रही है।

शामली कलक्ट्रेट, विकास भवन, जवाहर नवोदय विद्यालय, जिला पंचायत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निर्माण या तो पूर्ण कर लिया गया है अथवा कार्य तेजी पर है। सरकार के निर्देश के कम में कौशल विकास मिशन, नारी शक्ति मिशन, रोजगार मिशन का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है, जिससे प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ रहा है। इस दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की मैगजीन का भी विमोचन किया गया।

इस अवसर पर विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड कश्यप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरबीर मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर, जिलाधिकारी जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एएसपी ओपी सिंह, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, कृषि उप निदेशक शिव कुमार केसरी, जिविनि सरदार सिंह, बीएसए गीता वर्मा, आंबनबाड़ी कार्यकत्रियां, आशाएं आदि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना से जनपद लाभांवित

प्रभाीर मंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना में विधानसभा थानाभवन में जस्सूवाला महादेव मन्दिर, विधानसभा शामली में श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर, मौहल्ला रायजादगान कांधला एवं विधानसभा कैराना में इस्सोपुरटील पवन पाल पर 50 लाख प्रति स्थल निर्गत किया जा शुका है। जनपद शामली की विधानसभा थानाभवन के पास गन्देवडा में गंगा-यगुना से निकली नहरों का संगम स्थल है, जहां 03 करोड के कार्य कराये जा रहे है तथा 10 करोड ओर स्वीकृत किये जाने की प्रक्रिया चल रही है।

नोएडा में बनेगी कम्प्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल की स्क्रीन

प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि नोएडा में शीघ्र ही लैपटॉप, कम्प्यूटर एवं मोबाइल की स्क्रीन बनाने की फैक्ट्री लगाई जा रही है। जिसके बाद इनके आयात में कमी आएगी और स्वदेशी स्क्रीन तैयार होगी। इससे लैपटॉप, कम्प्यूटर और मोबाइल के दाम सस्ते होंगे।

आजादी के बाद पउप्र में हुआ इतना विकास: विधायक

शामली जनपद में तीन नेशनल हाइवे, ग्रीन एक्सप्रेस-वे, मेरठ से पानीपत रेल लाइन, स्व. सांसद हुकुम सिंह के नाम पर कैराना से कांधला जानसठ तक एक स्टेट हाइवे निकाला गया है। आजादी के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चार वर्षों में इतना विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि चार वर्ष पूर्व प्रदेश में अपराधों का बोल बाला था। पूर्व सरकारों में सड़क चलते गुंडे थानों में घुसकर विशेष प्रकार की टोपी लगाकर पुलिस वालों की भी पिटाई कर देते थे। शामली में भी एक महिला पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी गई थी। पूरे उत्तर प्रदेश में ऐसे ही हालात थे, महिलाएं सुरक्षित नहीं थी। प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, महिलाओं में सुरक्षा और सम्मान मिला है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img