जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप सक्सैना ने सौरभ भटनागर को मेरठ मंडल अध्यक्ष मनोनित किया। यह जानकारी पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रदेश महामंत्री दीपक सक्सेना ने दी।
इस अवसर पर सौरभ भटनागर ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारी का आभार जताते हुए कहा कि वह पदाधिकारियों द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक निभाएंगे।
बता दें सौरभ भटनागर राजनीति में भी काफी सक्रिय है। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से नगर मंडल अध्यक्ष के रुप से कार्य कर रहे हैं।

