जनवाणी संवाददाता |
रोहटा: भारतीय किसान यूनियन तोमर द्वारा जेतपुरा गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर द्वारा जनपद मेरठ के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी चौधरी ओमवीर सिंह जटपुरा को सौंपी गई है और अमित कुमार को ग्राम अध्यक्ष जटपुरा बनाया गया।
इस मौके पर राष्ट्रीय सलाहकार चौधरी इंद्रजीत सिंह,राष्ट्रीय प्रतिनिधि पवन त्यागी, मंडल अध्यक्ष मेरठ चौधरी पदम सिंह, मंडल महासचिव नरेंद्र गड़ीना, जिला अध्यक्ष मजदूर संघ दिनेश गड़ीना, जिला प्रभारी सनोज गड़ीना,युवा जिला अध्यक्ष सनी चौधरी,जिला मंत्री इंतजार अली,संगठन प्रभारी आनंदपाल सिंह,तहसील अध्यक्ष मवाना अनिल चिकारा,अमरीश त्यागी ब्लॉक अध्यक्ष रोहटा,चौधरी ओमवीर सिंह,चौधरी तेजपाल सिंह,हरिओम सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे ।

