- हज़रत जैनुददीन का उर्स ए मुबारक शुरू
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: हज़रत जैनुददीन का उर्स ए मुबारक हर साल की तरह इस साल भी अकीदत के साथ शुरू हो गया। उर्स के दौरान अकीदतमंदो ने दरगाह पर पहुंचकर चादर पोशी की।
नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के भागूवाला सबलगढ़ में हजरत जैनुददीन के मजार पर सालाना उर्स मुबारक अकीदत के साथ शुरू हो गया। सूफी अकबर ने बताया कि लगभग 21 सालों से दरगाह पर उर्स मुबारक होता चला आ रहा है। उर्स के दौरान दूरदराज से अकीदत आते है और दरगाह पर नज़राना-ए अकीदत पेश करते है। उर्स के दौरान हजरत जैनुद्दीन के आस्ताने आलिया में कव्वाली का प्रोग्राम भी होता है और वहां पर कव्वाल अपनी शायरी में अपने मोहब्बत भरे अंदाज में हजरत जैनुद्दीन की शान में कव्वाली पेश करते है।
उर्स के दौरान वहां लंगर भी लुटाया जाता है। इस मौके पर गददी नशीन सूफी मोहम्मद अकबर, सूफी मकसूद, सूफी वकील, सूफी असगर, सूफी यामीन, शमशिद अहमद, फुरकान मियां, आबिद, वसीम, नौशाद, जुल्फिकार, तालिब, जकी, शमशाद, रशीद, मौहम्मद फैसल अंसारी, शाहिद खान, अनिल भटनागर, सुनील भटनागर, हाफिज नौशाद हुसैन, हाफिज मौहम्मद फखरे अजीम आदि मौजूद रहे।

