Friday, June 19, 2026
- Advertisement -

लूटकर भाग रहे बदमाश को मुठभेड़ में मारी गोली

  • परतापुर के जंगलों में आमने-सामने की मुठभेड़ में एक को लगी गोली, एक गिरफ्तार, एक फरार
  • काजमाबाद में होली की पूजा कर लौट रहीं महिलाओं से लूटे कुंडल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लूट व गोली मारने की वारदातों को अंजाम देकर भाग रहे पल्सर सवार बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। परतापुर के जंगलों में आमने सामने की मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। एक अन्य गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में घायल बदमाश अतीक निवासी खैरनगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लूट के इरादे से निकले पल्सर सवार बदमाशों ने रविवार की दोपहर को पहली वारदात काजमाबाद में होली की पूजा कर खेतों से लौट रहीं महिलाओं से कुंडल व चेन लूटकर अंजाम दी। लूट का विरोध करने पर ईश्वर के सिर में तमंचे की बट मार दी। एक अन्य महिला मालती पत्नी सुबोध से भी कुंडल लूट लिए। लूट की खबर उसकी पत्नी ने परिजनों को दी तो वो मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने घायल को केएमसी हॉस्पिटल में पहुंचाया। यहां वारदात अंजाम देने के बाद ये बदमाश गून के जंगलों से होकर निकल रहे थे। वहां ट्यूबवेल पर पाइप लगाकर सड़क के दूसरी ओर खेतों में पिता-पुत्र महक सिंह व उनका पुत्र मोनू पानी चला रहे थे। तेज गति से जब बदमाश उधर से प्लास्टिक के पानी के पाइप से होकर गुजरे तो बाइक के दबाव से पाइप फट गया।

जब इसको लेकर पिता-पुत्र ने बदमाशों को रोका तो उन्होंने महक सिंह व मोनू को गोली मार दी। गोली मारकर बदमाश जंगलों की ओर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तेजी से दौड़कर आए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी।

पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को घेर लिया। ग्रामीण भी लाठी-डंडे लेकर जंगल में पहुंच गए। मुठभेड़ में अतीक निवासी खैरनगर के पांव में गोली लगी है। जबकि एक बदमाश ऋतिक निवासी रिठानी परतापुर को गांव वालों ने घेर लिया। उसकी जमकर पिटाई की गयी।

घायल अतीक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरी ओर घायलों को देखने के लिए एसपी सिटी विनीत भटनागर केएमसी में पहुंचे और वारदात की जानकारी ली।

दर्जनों मुकदमे हैं दर्ज

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि गोली लगने से घायल तथा उसके दोनों साथियों लूट के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इसके अलावा गोली लगने से घायल अतीक निवासी खैरनगर कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है। फरार हुए विनीत को भी शीघ्र ही दबोच लिया जाएगा।

भाजपा नेत्री के पुत्र से मारपीट और लूट, हंगामा

भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री संगीता पंड़ित के पुत्र व उसके दोस्त को सदर होली चौक पर दर्जन भर लोगों ने बुरी तरह पीटा। उनका कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने रंग डाल रहे बच्चों को रोका। केले वाली कोठी रजबन इलाके में रहने वाले संगीता पंडित के पुत्र करन शर्मा अपने दोस्त उदित कश्यप के साथ होली का सामान की खरीदारी कर लौट रहे थे। होली चौक पर कुछ बच्चों ने उन पर पानी व रंग भरे गुब्बारे मारने शुरू दिए।

स्कूटर पर रखा सामान कहीं भीग न जाए, इसलिए उन्होंने बच्चों को डांट कर रोका। तभी इन बच्चों की ओर से मोहित बंसल, प्रियांश, टिंकू, भोला आदि दर्जन भर लोग आ गए और करन व उदित को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर कुछ दुकानदार जो इन्हें जानते थे उन्हें बचाने आ गए। हंगामे के बीच आरोप है कि करन व उदित से पर्स व मोबाइल भी लूट लिया।

करन ने घटना की जानकारी महिला मोर्चा अध्यक्ष अपनी मां को दी तो भाजपा छावनी मंडल अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया व संगठन के कई अन्य नेता थाना सदर बाजार पहुंच गए। विशाल ने सीओ सदर एएसपी से भी मोबाइल पर बात की।

करन व उदित ने हमला व लूट की तहरीर दी तो पुलिस आरोपियों को उठा लायी। आरोपियों की ओर से भी कई लोग पैरवी में वहां पहुंच गए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में आरोपियों ने अपनी हरकत पर माफी मांगी, लेकिन पर्स व मोबाइल नहीं वापस मिला।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Cocktail 2: बॉक्स ऑफिस काउंटडाउन शुरू, ‘कॉकटेल 2’ की तेज़ बुकिंग, जानिए किससे होगी सीधी टक्कर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img