जनवाणी संवाददाता
बिजनौर/स्योहारा: स्योहारा पुलिस ने ग्राम मीरापुर मेंं अंबेडकर धर्मशाला में स्थापित संत शिरोमणि रविदास की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने वाले छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
थाना स्योहारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मीरापुर में 31 मार्च को अंबेडकर धर्मशाला में स्थापित संत शिरोमणि रविदास की मूर्ति अज्ञात शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त किए जाने के संबंध में भारत सिंह निवासी मीरापुर ने तहरीर दर्ज कराई थी। जिसके संबंध में पुलिस ने शनिवार को संदीप कुमार पुत्र विजय सिंह, अनुज कुमार पुत्र गजेंद्र सिंह, कपिल कुमार पुत्र उम्मेद सिंह, विजेंद्र सिंह पुत्र श्याम सिंह, सचिन कुमार पुत्र उम्मेद सिंह, अरूण कुमार पुत्र खूब सिंह निवासीगण ग्राम सूरानंगला थाना स्योहारा का गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल श्यामवीर सिंह व मुक्कमिल आदि मौजूद रहे।

