Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

पांच माह में हुआ 57404 शिकायतों का निवारण 

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के उपभोक्ताओं कों सुचारू रूप से निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं बेहतर विद्युत सुविधा देने हेतु प्रतिबद्ध है। उपभोक्ताओं  की विद्युत सम्बन्धी शिकायतों के निस्तारण में उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर वरदान साबित हो रहे हैं। यह बात ऊर्जा एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कही । उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा प्रत्येक प्रथम एवं तृतीय शनिवार व रविवार को लगातार उपभोक्ता
शिकायत शिविरो का आयोजन किया जा रहा है।   उपभाक्ताओं और विभाग के बीच सीधा संवाद स्थापित होने से उपभोक्ता बिजली से जुड़ी समस्याओं  का मौके पर समाधान प्राप्त कर लाभान्वित हो रहे है।

पांच माह में लगाए गए 11349 विद्युत शिविर

ऊर्जा एमडी ने बताया कि 17.10.2020 से 21.03.2021 तक कुल 11349 विद्युत शिकायत शिविर आयोजित किये गये। इन शिविरों में बिलिंग, मीटर, नये संयोजन आदि से सम्बन्धित कुल 66821 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमे से 57404 शिकायतो का निस्तारण विभाग द्वारा किया जा चुका है।

शनिवार को भी निगम के 14 जनपदों के अन्र्तगत 676 उपकेन्द्रों  में विद्युत शिकायत समाधान शिविर आयोजन किया गया। इन शिविरो में बिलिंग, मीटर, नये संयोजन आदि से सम्बन्धित कुल 2754 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 2428 शिकायतों का माकै के पर निपटारा किया गया।वहीं दूसरी और रविवार का भी विद्युत शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img