Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

प्राथमिक विद्यालय की लाइब्रेरी में मिलेगी 156 तरह की किताबें

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बेसिक शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की संख्या को बढ़ाया जा सके एवं जो छात्र-छात्राएं किसी कारणवश शिक्षा से वंचित रह जाए उन सभी को शिक्षा ग्रहण करायी जाए।

इसलिए शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की शिक्षा सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है। वहीं, दूसरी ओर बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में शासन द्वारा प्राथमिक विद्यालय में लाइब्रेरी के लिए पुस्तक भेजी जा रही है।

156 तरह की प्रमुख किताबें बढ़ाएगी लाइब्रेरी की शोभा

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालय स्थित लाइब्रेरी में सजाने के लिए पुस्तकों को उपलब्ध कराया गया है। नगर शिक्षा अधिकारी एसके गिरि की माने तो लाइब्रेरी के लिए 156 तरह के टाइटल की किताबें भेजी जा रही है। जिसमें विषय के साथ अन्य प्रकार की कहानियां का संग्रह भी समाहित है। बेसिक विभाग की माने तो इन किताबों के माध्यम से बच्चों को अध्ययन कराया जाता है।

बता दें कि इससे पूर्व भी बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मिशन प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसके तहत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के बीच प्रति स्पर्धा करायी गई थी। बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं को मैं हूं प्रेरक के ताज से नवाजा गया था।

इस प्रतिस्पर्धा से काफी बदलाव देखने को मिला था। जानकारों की माने तो प्राथिमक विद्यालय में सुधार देखने को मिल रहा है। जिसमें सबसे सार्थक भूमिका मिशन कार्याकल्प ने निभाई थी। उसमें जर्जर प्राथामिक विद्यालयों की स्थिति को सुधारा गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img