- सोमवार तक मुकदमा दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: भाजपा नेता पर एसओजी द्वारा फायरिंग व सीओ कैराना द्वारा अभ्रद्रता करने के मामले में कोई कार्यवाही नही होने से ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सोमवार तक अभियोग पंजीकृत ना होने पर पंचायत कर बडा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
कस्बा एलम निवासी भाजपा नेता अश्वनी पंवार ने 6 अप्रैल की रात्रि को कांधला बस स्टैंड के पास एसओजी की टीम द्वारा उनकी कार पर फायरिंग करने के आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव से शिकायत की थी। भाजपा नेता का आरोप था कि उनके व उनके परिजनों पर जानलेवा हमला था।
जिसमे उनके एक साथी मनीष पंवार के हाथ में गोली लगी थी। भाजपा नेता अश्वनी पंवार का आरोप है गोली चलाने के बाद एसओजी की टीम व सीओ कैराना जितेंद्र कुमार ने उनको जबरन घर से अपहरण किया और थाने ले जाकर यातनाएं दी। जब कस्बे वासी थाने पहुंचे तो भाजपा नेता को छोड़ा गया।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने एएसपी ओपी सिंह को प्रकरण की जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गा था। दूसरी ओर, पीड़ित अश्वनी पंवार का आरोप है कि 4 दिन बीत जाने के बाद भी दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
इस मामले में क्षेत्र के नागरिकों में रोष व्याप्त है। शनिवार को शाम को अश्वनी पंवार के आवास पर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के गणमान्य लोग पहुंचें। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि अगर मामले में सोमवार तक कार्यवाही नहीं हुई तो एक बड़ा अंदोलन किया जाएगा। जिसके लिए क्षेत्र के सभी गावों की एक महापंचायत कर आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
इस दौरान सतबीर प्रधान कनियान, भीम चौधरी नाला, अजित चौधरी ककड़ीपुर, देवराज सिंह भनेड़ा, अनिल पंवार भारसी, देवेंद्र सिंह, मास्टर बलजोर सिंह, मनोज सभासद, हाजी बबलू, काला चढाव, सुरेद्र कनियान, बीरेंद्र चौधरी, शीशपाल सिंह, बाबूराम सिंह, कर्मबीर पंवार, राजबीर, सतपाल कश्यप, ओमपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, चौधरी धनराज सिंह, सोमपाल सिंह, धर्मपाल सिंह रमाला, मास्टर प्रवीण पंवार एलम समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

