- कोविड 19 मरीजों को 100 पेटी मिनरल वाटर किए वितरित
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: वेव इंडस्ट्री के प्रबंध निदेशक ने कोरोना के बढते प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए जिला चिकित्सालय में कोविड 19 मरीजों को 100 पेटी मिनरल वाटर वितरित की।
डीएम रमाकांत पाण्डेय बिजनौर के निदेशानुसार वेव इंडस्ट्री के प्रबंध निदेशक डीएस बिंद्रा व अशोक सिंह बीपी ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में कोविड-19 मरीजों को 100 पेटी मिनरल वाटर वितरित की, जिसमें 3600 मिनरल वाटर की बोतलें थी।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. ज्ञानचंद एवं मिलकर प्रशासनिक अधिकारी व जीएम प्रशासन एके सिंह कार्मिक अधिकारी अश्वर कुमार एचआर रंजीत गुरमेज एवं सुरेश चंद शर्मा आदि की उपस्थिति में वितरण कराया गया।
वर्तमान कोरोना महामारी के इस विपत्ति की घड़ी में वेव इंडस्ट्री द्वारा यह सराहनीय कार्य किया गया है। प्रबंध निदेशक ने कहा कि इससे मरीजों को शुद्ध पेयजल प्राप्त हुआ है। साथ ही कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान सभी एक दूसरे की सहायता करें।

