Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

बीमारी के चलते उप निरीक्षक का निधन, पुलिस विभाग में शोक

  • पुलिसकर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: महिला थाने में तैनात एक उप निरीक्षक की बीमारी के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। उप निरीक्षक की मौत से थाने में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

जनपद बुलंदशहर के बीबीनगर के मूल निवासी अशोक शर्मा शामली के महिला थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। बताया जाता है कि अशोक शर्मा पिछले कुछ माह से बीमार चल रहे थे। पिछले माह वह थाने से अवकाश लेकर अपने घर गए थे।

बीमारी के चलते परिजनों ने उन्हें पहले बुलंदशहर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन आराम न मिलने के बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका आपरेशन हुआ था। मंगलवार को महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी के पास अशोक शर्मा के परिजनों का फोन आया। परिजनों ने बताया कि अशोक शर्मा का बीमारी के चलते मंगलवार की सुबह निधन हो गया है।

उनके निधन का समाचार मिलते ही थाने में शोक की लहर दौड़ गई। महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी व अन्य पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। थाना प्रभारी ने बताया कि अशोक शर्मा एक मृदुभाषी व कर्मठ पुलिसकर्मी थे। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक छाया हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img