Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

शराब के शौकीनों को राहत, खुले ठेके

  • लॉकडाउन में शराब के ठेके कर दिए थे बंद
  • डीएम के आदेश के बाद जनपद में भी खुले ठेके

मुख्य संवाददाता |

बागपत: लॉकडाउन में राजस्व हानि की भरपाई के लिए एक बार फिर शराब के ठेकों को खोल दिया गया है। डीएम ने गाइडलाइन का पालन करते हुए ठेकों को खोलने के निर्देश जारी कर दिए है। देशी शराब की दुकानों के पास कैंटीन के संचालन पर पाबंदी लगाई गई है।

गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर 17 मई तक लॉक डाउन लगाया हुआ है। लॉक डाउन में शराब के ठेके पहले ही दिन से बंद चल रहे है। हालांकि बाजार जरूर सुबह के समय 11 बजे तक खोला जाता है। पिछले साल लॉकडाउन में शराब के ठेके बंद होने से राजस्व की बड़ी हानि हुई थी। इस बार भी हो रही थी। साथ ही ठेकों ने मालिको को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था।

शराब ठेकों के संचालको ने सरकार से ठेकों को खोलने की मांग की थी, जिसके बाद दूसरे जनपदों में ठेकों को खोल दिया गया था। बागपत जनपद में सुबह से ही चर्चाएं शुरू हो गयी थी। आखिरकार यहां भी शराब के शौकीनों को राहत मिल गयी है और ठेकों को खोल दिया गया है। डीएम ने आबकारी अधिकारी को कोरोना गाइड लाइन का पालन कराते हुए ठेकों को खोलने के निर्देश दिए है।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक ठेकों को खोला जाएगा। सभी अनुज्ञापी को निर्देश दिए गए है कि नियमों का पालन करते हुए दुकानों का संचालन करेंगे। सभी दुकानों पर सेनेटाइजर रखेंगे तथा विक्रेता मास्क व ग्लब्ज़ धारण करेंगे।

दुकान के बाहर गोला बनाकर नियमो का सख्ती से पालन कराया जाएगा। निर्देश दिए कि देशी शराब की दुकान पर कैन्टीन का संचालन नहीं होंगी। जो दुकान संचालक कोविड नियम का पालन नहीं करेंगे उसे बंद करा दी जाएगी। कहीं भी कैंटीन नहीं चलेगी। उधर, ठेकों के खुलने की सूचना पर जहां ठेका संचालको ने राहत ली वहीं शराब के शौकीन भी ठेकों की ओर दौड़ पड़े।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img