Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

जहरीली शराब के खिलाफ आबकारी पर कांग्रेस ने बोला हल्ला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कांग्रेस जहरीली शराब पीने से हुई तीन लोगों की मौत को लेकर गुस्से में हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आबकारी विभाग पर हल्ला बोल दिया।

प्रदर्शनकारी ईव्ज चौराहे पर स्थित आबकारी कायार्लय पर पहुंचे तथा खूब नारेबाजी की। यहां अवैध शराब के धंधे पर रोक लगाने की मांग व प्रदर्शन कर जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार को ज्ञापन दिया।

जनपद के मीरपुर जखेड़ा गांव व बागपत जिले के चमरावल गांव मे जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। आबकारी व पुलिस इसमें मिली हुई है, जिसके चलते जहरीली शराब गांव-गांव घर-घर बिक रही है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने आबकारी अधिकारी से कहा कि 2018 से अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिये धारा 60क बनाई गई थी, विभाग बताये की अब तक इस धारा के तहत कितने स्थानों पर छापेमारी की गई और कितने लोगों को इस धारा के अन्तर्गत जेल भेजा गया है।

पूरे जिले में अनेक स्थानों पर हरियाणा से शराब का व्यापार फल फूल रहा है, लेकिन विभाग चुप हैं। आबकारी दफ्तर जाने से पहले कांग्रेस कार्यकर्त्ता पहले शर्मा स्मारक पर इकठ्ठा हुए।

वहां से सभी कार्यकर्ता एक जुलूस के रूप में हाथों में अवैध शराब बन्द करो, शराब बेचने वालों को गिरफ्तार करो आदि स्लोगन लगी तख्तियां लिये हुये थे।

कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद, मौत के सौदागरों को गिरफ्तार करो,शराब की तस्करी बन्द करो,राहुल प्रियंका जिन्दाबाद जिन्दाबाद। गगन भेदी नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ता शर्मा स्मारक से चल कर ईव्ज चौराहे होते हुये आबकारी विभाग के कार्यालय पहुंचे।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के अनुसार अगर अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं होती तो कांग्रेस पार्टी जल्द बड़ा जन आन्दोलन करेगी।

प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, जगदीश शर्मा, बबीता गुजर्र, सलीम खान, नवनीत नागर, आशा राम,तेजपाल सिंह, मतीन रजी, संजय कटारिया, गोलू भाई, रविन्द्र सिंह, एनएसयूआई के अध्यक्ष रोहित राणा, राकेश कुशवाहा, ऋषभ शर्मा, अरुण त्यागी, नईम राणा, रोबिन नाथ गोलु, सुशांत त्यागी हर्ष ढाका, हरीश त्यागी, अनिल शर्मा, अखिल कौशिक, नितीश भारद्वाज, राजपूत, मनोज कुराली, अभिनय चौधरी, अंकित कस्तला, प्रशांत चौधरी, अल्तमस त्यागी, तुफैल रंगरेज, मोहित सांगवान, अक्षय मलिक, चंदन रावत आदि शामिल थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sheetla Ashtami 2026: आज है शीतला अष्टमी, जानें महत्व, पूजा विधि और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img