जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: एटा के सीजेएम अमित कुमार सिंह का शनिवार को कोरोना से निधन हो गया। अमित कुमार मूल रूप से शास्त्रीनगर मेरठ के निवासी थे। अमित कुमार 9 अप्रैल को एडिशनल सीजेएम हापुड़ से सीजेएम एटा के पद पर ट्रांसफर पर होकर गए थे। पिछले दिनों कोरोना संक्रमित होने पर मेरठ मेडिकल कॉलेज में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उनका कोरोना संक्रमण का उपचार चल रहा था।
इनकी पत्नी अर्चना गाजियाबाद में एडिशनल जज फैमिली कोर्ट के पद पर तैनात हैं। अमित कुमार के निधन से लोग शोक में डूब गए हैं। मेडिकल में लगातार हो रही कोरोना से मौत को लेकर सिस्टम पर उंगली उठ रही है। सिस्टम बेहतर उपचार देने में नाकामयाब है।
अमित कुमार की मौत के बाद उसके परिजनों का कितना मुश्किल है इस दु:ख के साथ रहना। उनके परिजन भी अहसाय हो गए है। ये बेबसी व लाचारी का दर्द अमित की मौत के बाद उनके परिजनों के आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं।

