Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

किराया मांगने पर पड़ोसी ने युवक को मारी गोली, मौत

  • दो साल से चल रही थी रंजिश, मृतक के परिजनों ने आरोपी के घर में की तोड़फोड़

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: परतापुर थाना क्षेत्र में मकान का किराया मांगने गए युवक की पड़ोसी ने पहले पिटाई की, बाद में दो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथियों समेत मौके से फरार हो गया। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपी के घर पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ की।

बवाल की सूचना मिलने पर सीओ ब्रह्मपुरी समेत तीन थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी को भेज दिया।

थाना क्षेत्र के 100 फुटा जलाली गार्डन में मुस्तफा पुत्र सद्दीक का मकान है। दो साल पहले तक मुस्तफा अपने मकान में ही रहता था। फिलहाल उसने अपने मकान को किराये पर दे रखा है।

मुस्तफा के पड़ोस में ही सरताज अपनी पत्नी नजमा के साथ रहता है। मुस्तफा के साथ नजमा का प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसको लेकर सरताज व मुस्तफा के बीच कई बार झगड़ा हुआ था। झगड़े के चलते मुस्तफा दो साल पहले अपनी बहन के घर मदीना कॉलोनी में रहने लगा था।

मंगलवार को वह अपने भाई दिलशाद को लेकर जलाली गार्डन में मकान का किराया लेने गया था। जब मुस्तफा वहां पहुंचा तो सरताज ने अपने दोस्त कादिर, इकराम, शानू व इकरामूद्दीन को बुला लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसी बीच सरताज ने मुस्तफा के सीने में दो गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद सरताज अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

वहीं दिलशाद ने फोन करके घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद उसके परिजन वहां पहुंचे और सरताज के मकान में तोड़फोड़ करते आग लगाने का प्रयास किया।

बवाल की सूचना मिलते ही सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय समेत लिसाड़ी गेट, परतापुर व ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी को भेज दिया।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...
spot_imgspot_img