Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

2022 के चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं: जसवंत

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी सोमवार को अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शामली जनपद में आए। सैनी बजाजपा संगठन की ओर से शामली जनपद के प्रभारी भी हैं। इस दौरान भाजपाइयों ने उनका बॉर्डर पर जोरदार स्वागत किया।

फिर, नगर में मुंडेट रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सैनी ने भाजपाईयों को संबोधित करते हुए कहा कि वे 2022 के विधानसभा चुनाव में अभी से जुट जाएं।

बूथ और सेक्टर को मजबूत किया जाए। पन्ना पार्टी धरातल पर कार्य करे। उन्होंने कहा कि वे जनपद के प्रभारी भी हैं इसलिए शीघ्र ही चुनाव से संबंधित कार्यक्रम में भीशीघ्र लगाए जाएंगे। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। साथ ही, जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव रणनीति के साथ एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्य करें। स्वागत समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर तथा संचालन दामोदर सैनी ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img