Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

बरसात के कहर से दो मकान व डेयरी की दीवार गिरी, लाखों का नुकसान

  • गढ़ी कलंजरी में डेयरी की दीवार गिरने से दस पशु घायल
  • रटौल व खट्टा प्रहलादपुर में गिरे दो मकान

जनवाणी संवाददाता |

चांदीनगर: बरसात का कहर लगातार जारी है और यहां बरसात के कारण दो मकान व एक डेयरी की दीवार गिर गयी, जिससे उनका लाखों का नुकसान हो गया। गढ़ी कलंजरी गांव में डेयरी की दीवार गिरने से दस पशु घायल हुए तो रटौल व खट्टा प्रहलादपुर गांव में दो मकान गिरने से लाखों का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि वह अपने मकान व डेयरी का निर्माण करा सकें।

31 9

रटौल निवासी जावेद पुत्र अय्यूब ने बताया की बरसात के चलते पहले उसके मकान की दीवार गिर गयी थी, लेकिन रात्रि उसके मकान की छत भी गिर गयी। जिसके चलते बेड, फ्रिज सहित हजारों का सामान दबने के कारण खराब हो गया है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं खट्टा प्रहलादपुर गांव में अल्ला बंदे का मकान की छत गिरने से चार पशु दबने से घायल हो गये। छत गिरने की आवाज से दौडेÞ ग्रामीणों ने कडी मशक्कत के बाद पशुओं को बाहर निकाला।

32 8

वहीं गढी कलंजरी गांव निवासी पूर्व प्रधान रामचंद्र यादव पुत्र मुंशी यादव की कामधेनु मार्को इंडिया डेरी बनी हुई, जिसे बनाने में 28 लाख का खर्च आया था डेरी मे 35 पशु मौजूद है। पीड़ित ने बताया की लगातार बरसात के चलते रात्रि उसकी डेरी की दीवारें और टीन सेड गिर गये जिसके नीचे दबने से 10 पशु घायल हो गये। पीड़ित ने बताया की दीवारें गिरने के कारण उसका लाखों का नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है। लगातार बरसात के चलते चांदीनगर क्षेत्र में दर्जनों मकानों में दरारे आ चुकी है। वहीं पांची, रटौल, खट्टा प्रहलादपुर गांव में तालाब का पानी ओवरफ्लो होने के कारण घरंों में पानी घुसने लगा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img