Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

ईपीई पर बाइक सवार दम्पत्ति को ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत

  • पति को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए किया रेफर

जनवाणी सवांददाता |

बागपत /चांदीनगर: कोतवाली खेकड़ा क्षेत्र बड़ागांव के निकट ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को दोपहर एक बाइक सवार दम्पत्ति को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी और पति पत्नी को कुचलता हुआ चला गया। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति को गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी बागपत पर भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी मिलने परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मुश्कििल से उन्हें शांत कराया।

मंगलवार को दोपहर खेकड़ा निवासी इरशाद अपनी पत्नी रेशमा के साथ बाइक से एक्सप्रेसवे के रास्ते जनपद बुलंदशहर में गुलावठी जा रहा था।

बताया गया है कि जब वह एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव के निकट पहुंचे तो उनकी बाइक में पक्चर हो गया। वह बाइक रोकर टायर को देखने लगे। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने खड़ी हुई बाइक में टक्कर मार दी और पति-पत्नी को कुचलता हुआ चला गया। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई तथा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि पति को उपचार के लिए सीएचसी बागपत पर भर्ती कराया। जहां से गंभीर रूप से घायल अवस्था में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है और चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img