Saturday, June 20, 2026
- Advertisement -

हम नहीं सुधरेंगे, सोतीगंज में दर्जनों इंजन बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एसएसपी प्रभाकर चौधरी की सख्त कार्यवाही के बाद भी सोतीगंज के कबाड़ी सुधरने को तैयार नहीं हो रहे हैं। रविवार को पुलिस ने एक बार फिर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में बाइक के इंजन बरामद किये है।

पुलिस सोतीगंज के कबाड़ियों को बख्शने के मूड में बिल्कुल भी नहीं है। पुलिस द्वारा आए दिन छापेमारी कर कबाड़ियों पर कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते पुलिस एक बार फिर रविवार को सोतीगंज में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक मकान से भारी मात्रा में बाइक के इंजन पुर्जे और टंकी आदि पार्ट्स बरामद किए हैं।

इतना ही नहीं पुलिस को इस दौरान वॉशिंग मशीन के अंदर से भी बाइक के इंजन बरामद हुए हैं। इसके बाद पुलिस बरामद किए गए सभी समान में गाड़ी में रखकर थाने ले गई। इसके साथ ही पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

देर शाम तक चली कार्यवाही से कबाड़ियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस विभाग द्वारा सोतीगंज में लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते पुलिस ने सोतीगंज के शातिर कबाड़ी हाजी गल्ला और उसके बेटों के साथ-साथ कई कबाड़ियों पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही जीएसटी विभाग की नजर भी सोतीगंज के कबाड़ियों पर बनी हुई है।

013

तकरीबन 300 से ज्यादा कबाड़ी विभाग के निशाने पर हैं। इसी बीच आज रविवार दोपहर सोतीगंज के एक मकान पर छापा मारा। इस मकान में कई परिवार रहते हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस को यहां रहने वाले अफजाल नाम के व्यक्ति के मकान के अंदर से काफी मात्रा में बाइक के इंजन बरामद हुए। मिली जानकारी के मुताबिक अधिकांश इंजन खुले हुए थे।

इसके बाद एएसपी कैंट सूरज राय मौके पर पहुंचे और घर की तलाशी ली। इस दौरान अहाते में खड़ी वाशिंग मशीन के अंदर से भी पुलिस को बाइक के पुर्जे व बाइक की टंकी बरामद हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पूर्व जेल से छूटकर बाहर आने वाला जुनैद भी इसी मकान में रहता है।

वहीं, इस छापेमारी के बारे में एएसपी सूरज राय ने बताया कि घर में मौजूद लोग इंजन के कागज होने की बात कर रहे हैं। पुलिस सभी सामान जब्त कर थाने ले जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिसके कागज उपलब्ध कराए जाएंगे, उस सामान को छोड़ दिया जाएगा।

जीएसटी का अभियान जारी

पुलिस विभाग और वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त अभियान ने सोतीगंज की कबाड़ियों की नींद उड़ा दी है। पुलिस 174 दुकानदारों की कुंडली खंगाल चुकी है और अनुमान लगाया जा रहा है कि इन कबाड़ियों ने करोड़ों रुपये कमाने के बाद भी सरकार को टैक्स देना जरुरी नहीं समझा है।

इस अभियान से कबाड़ियों में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि जिस तरह से आज के अभियान में बाइकों के इंजन बरामद हुए हैं उससे अभियान और कड़ा चलाया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img