Home Jammu And Kashmir News महबूबा मुफ्ती को फिर किया नजरबंद

महबूबा मुफ्ती को फिर किया नजरबंद

0
महबूबा मुफ्ती को फिर किया नजरबंद

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) की मुखिया महबूूबा मुफ्ती को सोमवार को नजरबंद किया गया है। महबूबा मुफ्ती शोपियां जिले जाने की योजना बना रही थीं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से उन्हें शोपियां जाने की इजाजत नहीं मिली है।

हालांकि इस मामले में पुलिस की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है। इससे पहले पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को बीते महीने की नौ तारीख को नजरबंद रखा गया था। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी थी।

महबूबा मुफ्ती सोमवार को शाहिद अहमद राथर के घर जाने की योजना बना रही थीं। शाहिद की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। वह मूल रूप से दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले का निवासी था। दिहाड़ी मजदूर के तौर पर वह शोपियां के एक किसान के सेब के बगीचे में काम करता था।

पीडीपी के एक नेता ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि संदिग्ध परिस्थितियों में मारे गए व्यक्ति के परिवार को सांत्वना देना अब अपराध हो गया है।

साथ ही सवाल किया “क्या सरकार की ओर से किसी ने परिवार को सांत्वना देने के लिए उसके घर का दौरा किया है। क्या प्रशासन ने घटना की कोई जांच शुरू की है या पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की घोषणा की है?”