जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: पहाड़ों पर बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। पूर्वांचल के जिलों में दिन में नम हवा चलने से सिहरन हो रही है। तापमान में भी उतार चढ़ाव जारी है। इस बीच कोहरे की दस्तक भी शुरू हो गई है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, नवंबर के दूसरे सप्ताह से वाराणसी समेत आसपास के जिलों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। पहले सप्ताह से ही बदलाव देखने को मिल रहा है। हवा में अधिक नमी के साथ ही दिन में धूप भी पहले जैसी नहीं हो रही है। शाम होते ही ठंड और बढ़ने लग रही है।
मंगलवार की सुबह शहर की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में कोहरा अधिक दिखा। हालांकि सुबह आठ बजे के बाद कोहरा थोड़ा छट गया, लेकिन दिन में नम हवाओं के चलने से शाम को सिहरन रही।
रविवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सोमवार को 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस था, जो कि सोमवार को 13.4 डिग्री दर्ज किया गया।
तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि हिमालय से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से ठंड बढ़ रही है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड के और भी बढ़ने के आसार हैं।

