Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

ई-श्रमिक से भी हो सकेगा पांच लाख तक मुफ्त इलाज

  • 31 दिसंबर तक बने ई-श्रमिक कार्ड पर मिल सकेंगे कई लाभ

जनवाणी संवाददाता |

शामली: नगर पालिका परिषद के निवर्तमान चेयरमैन और समाजसेवी अरविंद संगल ने कहा जो भी श्रमिक कार्ड की पात्रता में आते हैं वह 31 दिसंबर तक अवश्य ही अपने ई-श्रमिक कार्ड बनवाए और सरकार की योजनाओं का लाभ लें। जनचेतना दिव्यांग सोसायटी (एनजीओ) शामली के तत्वावधान में माजरा रोड पर 72वां सेवा शिविर के द्वारा ई-श्रमिक कार्ड कैंप लगाया गया जिसमें गरीब महिला पुरुषो के श्रमिक कार्ड बनाए गए।

कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन अरविंद संगल किया। विशिष्ठ अतिथि संजीव देशवाल सभासद रहे। ई-श्रमिक कार्ड शिविर में मुख्य अतिथि अरविंद संगल ने कहा सरकार की योजनाओं में ई-श्रमिक कार्ड योजना भी शामिल है। जिसमें दिव्यांगजनों को 2000 का अनुदान राशि मिल सकेगी।

साथ ही जिसका ई-श्रमिक कार्ड 31 दिसंबर से पहले बना होगा उन्हें पांच लाख तक हेल्थ इंश्योरेंस भी मिलेगा है। जिनके अभी तक आयुषमान कार्ड नहीं बने हैं ई-श्रमिक कार्ड के माध्यम से उनका पांच लाख तक का निशुल्क इलाज भी संभव है। इस मौके पर नंद किशोर मित्तल, रूपा, वैभव गोयल, विजय कुमार सरोहा, कुलदीप मलिक, सरस्वती मलिक, हर्षित संगल, शंकर लाल, याकूब, इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img