Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

क्रेटा सवार सेना के जवान और सिपाही ने मचाया उत्पात

  • नशे में धुत होकर दो युवकों में मारी जोरदार टक्कर, एक की हालत गंभीर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कंकरखेड़ा में रविवार रात क्रेटा सवार दो सेना के जवान और एक सिपाही ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर उत्पात मचाया। नशे की हालत में सेना के जवानों और सिपाही ने दो युवकों में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक घायल हो गए और एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी की सख्ती के बावजूद शहर पुलिस किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बनीं रहती है। ऐसा ही एक मामला रविवार रात को कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की अंबेडकर रोड पर रविवार रात सफेद क्रेटा सवार दो सेना के जवान और एक सिपाही शराब के नशे में धुत होकर उत्पात मचा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रेटा सवार तीनों लोग काफी देर से अंबेडकर गेट पर खड़े होकर हंगामा कर रहे थे।

इसके बाद वह तीनों नशे की हालत में क्रेटा को लेकर तेज गति से मॉडल टाउन की तरफ चल दिए। मॉडल टाउन गेट से थोड़ा आगे पहुंचते ही क्रेटा ने मूंगफली बेच कर आ रहे दो युवकों राशिद व रियासत में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। राशिद व रियासत मूल रूप से बरेली के रहने वाले है और फिलहाल नटेशपुरा में किराये के मकान में रहते है।

यह दोनों खिर्वा रोड पर मूंगफली बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते है। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की भीड़ ने गाड़ी को मौके पर पकड़ लिया। नशे में धुत सेना के जवान और सिपाही ने लोगों से घिरा देख घायलों को अपनी क्रेटा में डालकर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, जानकारी होने पर थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने क्रेटा समेत तीनों को हिरासत में ले लिया। हालांकि थाना पुलिस अभी मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।

वहीं, कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना का कहना है कि क्रेटा गाड़ी जिला बागपत के गांव दोघट के रहने वाले विकास राणा की है। विकास राणा अलीगढ़ में यूपी पुलिस में सिपाही है। वह अपने भाई श्रवन जो फौज में है दोनों जा रहे थे गाड़ी तेज गति से थी नटरेशपुरम कंकर खेड़ा के रहने वाले रियासत व वाजिद को टक्कर लग गई। दोनों घायलों का उपचार कराया जा रहा है, अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल सिपाही और उसके भाई को हिरासत में ले लिया है और उनकी क्रेटा को भी कब्जे में लिया गया है।

तीन दिन पहले भी दो पुलिस कर्मियों ने की थी मारपीट

गत शुक्रवार की रात में मेवला ओवरब्रिज के नीचे दो पुलिसकर्मी नशे में धुत होकर खड़े थे। इसी दौरान वहां से पैदल जा रहे तीन युवकों को पुलिसकर्मियों ने रोक लिया और तलाशी लेने के दौरान उनके साथ मारपीट कर दी। उनका कहना था कि दोनों पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत थे। मारपीट के चलते युवकों ने 112 नंबर पर कॉल कर दी। जिसके बाद वह दोनों पुलिसकर्मी वहां से रफूचक्कर हो गए। वहीं, सूचना मिलने के बाद ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर और टीपीनगर इंस्पेक्टर मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे और मामले की जानकारी की थी। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों का पता नहीं चल सका है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: समय से पहले सफेद बालों से छुटकारा, अपनाएँ योगासन का सहारा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21...

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...
spot_imgspot_img