Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

कारखाने में सिलेंडर फटा, कार व मकानों के शीशे टूटे

  • तीन किमी तक पहुंची धमाके की आवाज, दमकल की गाड़ी ने पाया काबू
  • धमाके की आवाज सुन मौके पर पहुंची पुलिस, आसपास के लोगों की भीड़ जुटी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शास्त्रीनगर सेक्टर-11 में मच्छरदानी के एक कारखाने में रविवार रात में इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट होने से सिलेंडर फट गया। सिलेंडर के धमाके की आवाज से पास में खड़ी कार और आसपास के मकानों के शीशे टूट गए। वहीं, धमाका इतना तेज था कि तीन किमी तक उसकी आवाज पहुंची। जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग की सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।

नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर नौ के रहने वाले एडवोकेट अनवर ठाकुर का सेक्टर-11 और ढवाई नगर के बीच में एक कारखाना है। अनवर ठाकुर ने अपना कारखाना फिलहाल पांचली के रहने वाले वाहिद को किराये पर दे रखा है। वाहिद इस वक्त ईरा गार्डन में किराये पर रहता है और कारखाना में मच्छरदानी बनाने का काम करता है। रविवार रात में वाहिद कारखाना को बंद कर अपने मकान पर चला गया था। देर रात में अचानक से कारखाने में रखे इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट हो गया।

शॉर्ट सर्किट होने से पास में ही रखे सिलेंडर ने आग पकड़ ली और तेज धमाके से फट गया। सिलेंडर का धमाका इतना तेज था कि कारखाने के पास खड़ी पड़ोसी की कार और आसपास के मकानों के शीशे टूट गए। वहीं, धमाके की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई।

इसके बाद घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। बताया गया है कि आग से कारखाने में रखे प्लास्टिक के रॉल जल गए। वहीं, गनीमत रही कि हादसे से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img