- मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चलाया जागरुकता अभियान
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: मंगलवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार तोमर व खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने कस्बे के इमामबाडा, जामा मस्जिद, अंसारियान व मोहल्ला छडियान में जागरुकता अभियान चलाया।
इस दौरान मीट, परचून व मिठाई के दुकानदारों को कोरोना के नए वेरिएंट आमिक्रोन के संभावित खतरों से आगाह करते हुए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई। इसके साथ ही दुकानदारों के लाइसेंसो की भी जांच की गई।
जिन दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं मिले उन्हें 8 दिन के अंदर लाइसेंस बनवाने की चेतावनी दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जिन दुकानदारों का सालाना टर्नओवर 12 लाख से कम हैं वह दुकानदार 100 रुपये फीस में खाद्य रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं तथा जिन दुकानदारों को सालाना टर्न ओवर 12 लाख से अधिक है वो दुकानदार 2 हजार या इससे अधिक में खाद्य लाइसेंस बनवा लें। अन्यथा 8 दिन बाद चेकिंग के दौरान कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

