Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

साल के पहले दिन फूटा कोरोना बम, 24 नए केस मिले

  • मेरठ में सक्रिय मामले 88 हुए, होम आइसोलेशन 79

जनवाणी संवाददाता  |

मेरठ: नए साल के पहले ही दिन मेरठ में कोरोना बम फूट गया। शनिवार को जिले में नए केस दो दर्जन मिले हैं। मरीजों के बढ़ते मामलों से वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है।

बुधवार से लगातार नए मरीजों का आंकड़ा दहाई में पहुंचा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या अब 88 हो गई है, वहीं 79 को होम आइसोलेशन में हैं।
बता दें कि बुधवार को 12, गुरुवार 15, शुक्रवार 21 और शनिवार को 24 नए केस मिले।

सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने बताया है कि शनिवार को 5189 सैंपल की जांच में 24 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 88 पहुंच गई है। वहीं होम आइसोलेशन में 79 का आंकड़ा आ गया।

ठीक होने पर दो लोगों को छुट्टी दी गई है। जिले में फिर से कोरोना वायरस के रफ्तार पकड़ने से जनता में दहशत का माहौल बन रहा है।
ऐसे बढ़ता जा रहा ग्राफ

तारीख नए केस होम आइसोलेशन कुल एक्टिव केस

  • 28 दिसंबर 08 19 19
  • 29 दिसंबर 12 28 31
  • 30 दिसंबर 15 42 46
  • 31 दिसंबर 21 61 66
  • 01 जनवरी 24 79 88
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img