Wednesday, June 17, 2026
- Advertisement -

कोरोना से बढ़ी केंद्र सरकार की टेंशन, पीएम मोदी आज शाम करेंगे बड़ी बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी का प्रसार खतरनाक तरीके से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें मौजूदा स्थिति को देखते हुए नए दिशानिर्देश जारी कर रहे हैं। शादी से लेकर अंतिम संस्कार तक में लोगों की संख्या सीमित की जा रही हैं। इस बीच संसद से जुड़ी जानकारी सामने आई है कि यहां के 400 कर्मचारी कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं जिसके चलते बजट सत्र के संचालन को लेकर मुश्किलें बढ़ गई हैं।

वहीं नई दिल्ली में 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 19166 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब संक्रमण दर 25 फीसदी पर पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ट कराने वाला हर चौथा व्यक्ति संक्रमित पाया जा रहा है। मुंबई की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे के भीतर 13648 कोविड केस सामने आए हैं और 5 मौतें हुई हैं।

पीएम मोदी आज शाम चार बजे करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर पीएम मोदी आज शाम चार बजे कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में कोरोना महामारी से उत्पन्न मौजूदा संकट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

हरिद्वार में 14 जनवरी को श्रद्धालुओं के स्नान पर प्रतिबंध

हरिद्वार जिला प्रशासन ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के स्नान करने पर प्रतिबंध लगाया। हर की पौड़ी पर भी प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। 14 जनवरी को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

इन पांच राज्यों में कोरोना बेकाबू

देश के पांच राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 33,470 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में 19,286 केस, दिल्ली में 19,166, तमिलनाडु में 13,990 और कर्नाटक में 11,698 मरीज मिले हैं। हालांकि देशभर के कुल मरीजों में 58.08 फीसदी केस सिर्फ इन 5 राज्यों से हैं। जबकि अकेले महाराष्ट्र में 19.92 फीसदी केस हैं।

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,68,063 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,68,063 नए मामले सामने आए, 69,959 रिकवरी हुईं और 277 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

  • कुल मामले: 3,58,75,790
  • सक्रिय मामले: 8,21,446
  • कुल रिकवरी: 3,45,70,131
  • कुल मौतें: 4,84,213
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,52,89,70,294

पहले दिन लगे 10.5 लाख एहतियाती खुराक

देश में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन 10.5 लाख लोगों को एहतियाती खुराक दी गईं।

मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर कोरोना संक्रमित

मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

JOB: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय...

NEET: टेलीग्राम बैन विवाद, केजरीवाल बोले- “सरकार की मंशा पेपर लीक रोकने की नहीं”

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र...

UGC NET जून 2026: एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img