Thursday, April 16, 2026
- Advertisement -

16 लाख के पार पहुंचे कोरोना मरीज, 24 घंटे में 2.58 लाख नए मरीज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत में कोरोना का कहर लगातार जारी है। देश में चार दिनों से लगातार 2.5 लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में दो लाख 58 हजार 89(2,58,089) मामले सामने आए हैं जो कि रविवार की तुलना में 13 हजार कम हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 385 लोगों की कोरोना से मौत हुई हैं।

सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में सक्रिय मामले 16 लाख (16,56,341) को पार कर गए हैं। हालांकि इस दौरान 1 लाख 51 हजार 740 लोग स्वस्थ भी हुए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 19.65 फीसदी हो गई है। देश में लोगों के स्वस्थ होने की दर 95 फीसदी से अधिक है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत अब तक 157.20 करोड़ टीके दिए जा चुके हैं। साप्ताहिक संक्रमण दर 14.41 फीसदी है। रविवार को कोरोना के लिए 13,13,444 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 70,37,62,282 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

ओमिक्रॉन के मामले 8000 के पार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन(Omicron Cases In india) के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 8,209 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन केस में 6.02 फीसदी की वृद्धि हुई है।

राज्यों में कोरोना के हालात…

इस बीच महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 41,327 नए मामले सामने आए। इस दौरान 29 मरीजों की मौत हुई। राज्य में फिलहाल 2,65,346 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। यहां बीते 24 घंटे में आठ ओमिक्रॉन मामलों की सूचना मिली, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,738 हो गई है।

कर्नाटक में रविवार को कोरोना के 34,047 नये मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 32,20,087 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,286 नए मामले सामने आए और 28 मरीज़ों की मौत हुई।

सक्रिय मामले घटकर 89,819 हो गए हैं। पॉजिटिविटी दर 27.87% है। पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना के 14,938 नए मामले दर्ज किए गए और 36 मरीजों की मौत हुई। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 18,97,699 और मरने वालों की संख्या 20,088 हो गई है।

पश्चिम बंगाल में 1,60,305 सक्रिय मामले हैं। गुजरात में पिछले 24 घंटे में 10,150 नए मामले सामने आए हैं। 6,096 लोग डिस्चार्ज हुए हैंऔर 8 लोगों की मृत्यु हुई है। आंध्र प्रदेश में कोरोना के 4,570 नए मामले सामने आए और दैनिक संक्रमण की दर 15 प्रतिशत के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही कोविड-19 से एक और मरीज की मौत हुई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE 10th Result 2026: उमंग App पर अपडेट, इन 5 तरीकों से चेक करें अपना परिणाम

नमस्कार दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट आपका हार्दिक स्वागत...

मानसिक स्वास्थ्य के लिए घातक ध्वनि प्रदूषण

राजेंद्र चतुर्वेदी सन1943 में ब्रिटेन के वैज्ञानिकों का ध्यान पहली...

उम्र को झुठला सकता है आहार

भाषणा बांसल आपके चेहरे की झुर्रियां अक्सर आपकी बढ़ती उम्र...

भाड़े की भीड़ में यूट्यूबर

भारतीय लोकतंत्र में अफवाहों के आधार पर नित्य ही...

चुनाव निपटते ही बेकाबू हो सकती है महंगाई

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के...
spot_imgspot_img