Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नहीं लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव

  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा पत्र, तीन बार कर चुके हैं डोईवाला विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व

जनवाणी  संवाददाता  |

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर की है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जाहिर की है।

फिलहाल, त्रिवेंद्र सिंह रावत डोईवाला सीट से विधायक हैं और वह इस सीट से तीन बार प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जेपी नड्डा को पत्र लिख कहा कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है और युवा नेतृत्व पुष्कर धामी के रूप में मिला है।

बदली राजनीतिक परिस्थितियों में मुझे विधानसभा चुनाव 2022 नहीं लड़ना चाहिए, मैं अपनी भावनाओं से पूर्व में ही अवगत करा चुका हूं|

मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। राष्ट्रीय सचिव, झारखंड प्रभारी, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2014 में मैंने सहबप्रभारी की जिम्मेदाररी निभाई है। मैंने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई चुनाव अभियानों में काम किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img