Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

क्वालीफाई से चूकीं अन्नू, प्रियंका पूरी नहीं कर पाई रेस

  • भाला फेंक में 62 मीटर के निशान से पीछे रह गई अन्नू रानी
  • प्रियंका गोस्वामी मिक्स मैराथन रीले दौड़ नहीं कर पाई पूरी
  • विनेश फोगाट के डिस्क्वालीफाई को लेकर चली चर्चा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पेरिस ओलपिंक के खेल मैदान से बुधवार को मेरठ और हरियाणा के खिलाड़ियों के एक के बाद एक खराब खबरे आने का सिलसिल जारी रहा। हरियाणा की कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट जहां एक ओर वेट कैटेगिरी 50 किग्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में स्वर्णिम इतिहास रचने से पहले ही बढ़े वजन के कारण अयोग्य घोषित कर दी गई तो वहीं दूसरी ओर अन्नू रानी अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रही। उधर, मिक्स मैराथन की रिले दौड़ रही मेरठ की एथलीट प्रियंका गोस्वामी अपनी दौड़ ही पूरी नहीं कर सकी।

मेरठ के खिलाड़ियों के प्रदर्शन और हरियाणा की कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट के अयोग्य होने को लेकर मेरठ में खेल के जानकारों के बीच चर्चा रही। खेलों के मामले में सबसे बड़े विश्वस्तरीय मंच ओलंपिक में प्रतिभाग कर रही मेरठ की खिलाड़ियों का प्रदर्शन बुधवार को निराशाजनक रहा। अन्नू रानी अपने भाले से गोल्ड मेडल पर निशाना लेकर तो उतरी, लेकिन 55.81, 53.22 और तीसरे अवसर 53.55 उन्हे मुकाबले से इतनी दूर ले गया कि वह क्वालीफाइंग रेस से ही बाहर हो गई। अन्नू को 15 में से 14वां स्थान मिला। इधर, मिक्स रिले मैराथन वॉक में सूरज पंवार के साथ टीम प्रतिभाग कर प्रियंका गोस्वामी रेस पूरी करने में नाकाम रही।

ये बोले-एथलेटिक संघ के सदस्य

अन्नू कुमार, सचिव, जिला एथलेटिक संघ ने बताया कि मेरठ के खेल इतिहास में यह एक बेहद निराशाजनक दिन था। अपेक्षा से बेहद निम्न स्तर पर प्रदर्शन रहा है, जोकि खेल और खिलाड़ियों के लिये चिंता का विषय है। विनेश फोगाट का अयोग्य होना को दुर्भाग्यपूर्ण है और इसमें सपोर्टिंग स्टॉफ की एक अहम् भूमिका है।

जबर सिंह सोम, कुश्ती कोच, सीसीएसयू का कहना है कि खेलों के मामले में मेरठ से विश्वस्तर पर चमक बिखरने की खेल प्रेमियों काफी उम्मीद थी, जिसे हमारे खिलाड़ी पूरी नहीं कर पाये। विनेश फोगाट के अयोग्य होने के कारणों पर गौर करें तो उनके सहायक स्टाफ को उनकी डाइट आदि का ध्यान रखना था। विनेश का प्रदर्शन सही मायनों बेहद शानदार रहा।
अलका तोमर, विनेश के भाग्य ने उसका साथ नहीं दिया है। वजन को लेकर बेहद गंभीरता दिखानी होती है और जरा सी चूक ने सारा खेल बिगाड़ कर रख दिया। ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर इस तरह के डिस्क्वालीफाई बेहद निराशजनक है। हालांकि विनेश ने जो बाउट की वह बेहद शानदार थी।

ऋचा जोशी ने कठोर शब्दों में की निंदा

उत्तर प्रदेशीय महिला मंच ने ओलंपिक में रेसलर विनेश फोगाट को साजिश के तहत डिस्क्वालीफाई कराने के संकल्प की भत्सर्ना की है। झूले पर पींगें बढ़ाकर बेटियां तीज के दिन आसमान छूने की कोशिश करती है, पर हमारी एक मजबूत होनहार बेटी को आसमान से धरती पर जबरन पटका गया है। महिलाएं इससे बेहद दुखी हैं। उत्तर प्रदेशीय महिला मंच की महासचिव ऋचा जोशी ने कहा कि जो संवेदना शून्य होकर सक्षम को आघात पहुंचाने से नही हिचके उन्होंने देश की बेटियों के मन में अपना सम्मान लेशमात्र भी नही छोड़ा है। मंच अध्यक्ष डा. अर्चना जैन ने कहा कि घटिया राजनीति देश के गौरव पर हावी है गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img