- टीपीनगर पुलिस ने गुड़गांव की टीम के साथ मिलकर की कार्रवाई
- आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: टीपीनगर पुलिस ने गुड़गांव की टीम के साथ पायनियर फाइन आर्ट प्रेस के मालिक समेत एक आरोपी को योनेक्स कंपनी के छह हजार डुप्लीकेट स्टीकर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्रावइेट लिमिटेड के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि गत सात दिसंबर को मेरठ से डुप्लीकेट योनेक्स शटलकॉक पकड़े गए थे। जिसके बाद जांच में पाया गया कि शहर में बड़े स्तर पर डुप्लीकेट शटलकॉक के स्टीकर बनाएं जा रहे है।
इसके बाद कंपनी के निदेशक ने टीपीनगर एसओ विजय गुप्ता से संपर्क किया और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। एसओ विजय गुप्ता ने मामले में कार्रवाई करते हुए मोहकमपुर से पायनियर फाइन आर्ट प्रेस के मालिक खैरनगर गूलर वाली गली निवासी मुस्ताक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से छह हजार डुप्लीकेट स्टीकर बरामद किए गए है।
फरीदाबाद पुलिस ने शहर सराफा बाजार में मारा छापा
फरीदाबाद से चोरी किया गया सोना मेरठ के शहर सराफा बाजार में खरीदे जाने की सूचना पर बुधवार को फरीदाबाद पुलिस ने छापा मारा। फरीदाबाद पुलिस ने चोरी का सोना खरीदे जाने की जांच की तो सर्राफ द्वारा सारा सोना नंबर एक में खरीदा जाना पाया गया। हालांकि इसके बाद पुलिस सोना सील करके अपने साथ ले
गई है।
थाना देहली गेट प्रभारी राजेंद्र त्यागी ने बताया कि बुधवार दोपहर में फरीदाबाद पुलिस थाने पहुंची थी। जिन्होंने आमद दर्ज कराने के बाद बताया कि नील गली में रहने वाले एक सर्राफ ने फरीदाबाद से चोरी किया गया सोना खरीदा है। जिसके बाद पुलिस ने सर्राफ के पास पहुंचकर मामले की छानबीन की तो सर्राफ द्वारा सारा सोना नंबर एक में खरीदा हुआ पाया गया। हालांकि इसके बाद फरीदाबाद पुलिस सर्राफ द्वारा खरीदा गया ढाई लाख रुपये का सोना सील करके अपने साथ ले गई है।

