Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

ढाई लाख के इनामी बद्दो का साथी डिपिन गया जेल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गत वर्ष 28 मार्च को मुकुट महल से हिरासत से फरार होने वाले शातिर बदमाश बदन सिंह बददो के साथी और गैंगस्टर के आरोपी डिपिन सूरी ने अदालत में सरेंडर कर दिया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

न्यायालय अपर जिला जज/स्पेशल जज गैंगेस्टर ऐक्ट मेरठ ने बदन सिंह बद्दो की फरारी के मामले में आरोपी डिपिन सूरी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। सरकारी वकील नीरज सोम के अनुसार थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र से बदन सिंह बद्दो की फरारी के मामले मे आरोपी को पुलिस काफी समय से तलाश रही थी।

जिसके बाद आरोपी ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इससे पहले भी डिपिन सूरी बद्दो की फरारी के मामले में जेल जा चुका है।

जेल से आने के बाद पुलिस ने बद्दो के तेरह सहयोगियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने 11 लोगों पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई को गलत ठहराते हुए सिर्फ पपीत बढ़ला और डिपिन सूरी के खिलाफ हुई कार्रवाई को सही ठहराया था। तभी से टीपीनगर पुलिस डिपिन की तलाश कर रही थी।

एसओ टीपीनगर विजय गुप्ता ने बताया कि दो बार दबिश पड़ने के बाद आरोपी डिपिन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

कमेटी के पैसे मांगे तो तमंचा तान दिया

कमेटी के लिये दिये गए डेढ़ लाख रुपये मांगने पर तमंचा तान कर जान से मारने की धमकी दी गई। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर निवासी रहीसुद्दीन ने बताया कि वह मोहल्ले में ही कमेटी डालते हैं। गत सितंबर में उनकी कमेटी निकल गई थी। मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने उनसे मदद के नाम पर रुपये मांगे।

पहले तो उन्होंने मना कर दिया, लेकिन बाद में अन्य लोगों के कहने पर डेढ़ लाख रुपये दे दिए। उसने तीन महीने बाद रुपये लौटाने का वादा किया था। 10 जनवरी को उन्होंने तगादा किया तो एक हफ्ते बाद रुपये लौटाने की बात कही। उन्होंने एक हफ्ते बाद रकम मांगी तो आनाकानी करने लगा।

विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए घर से भगा दिया। इस दौरान तमंचा भी तान दिया था। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन दिन पहले आरोपी अपने साथियों के साथ उनके घर में पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: आज ख़त्म होगा लाखों छात्रों का इंतज़ार, घोषित होंगे 10th-12th के परिणाम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक...

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...
spot_imgspot_img