जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर नम्रिता श्रीवास्तव द्वारा क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर कुवंर प्रभात सिंह के साथ शनिवार को थाना तुलसीपुर व थाना पचपेड़वा में आयोजित थाना समाधान दिवस पर शिकायकर्ताओं की समस्याओं/शिकायतों को सुना गया, कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा कुछ शिकायतों में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।

