- नजीबाबाद थाने में ज्ञापन देकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओ में आक्रोश व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने हमलावरों की तुरन्त गिरफ्तारी की मांग की। राजस्थान के अलवर जिले के तातरपुर चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत पर जानलेवा हमले के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों में काफी आक्रोश है।
कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को कोतवाली थाना नजीबाबाद पहुंचा और एक ज्ञापन एसआई विजय कुमार यादव को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर जो हमला किया है वह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की, तथा कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति की गई तो किसान यूनियन व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा। बता दें कि राकेश टिकैत पर राजस्थान के ततारपुर चौराहे पर हमला किए जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं में कड़ा आक्रोश है।
राकेश टिकैत के नेतृत्व में गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन लगभग साढ़े 3 महीने से चल रहा है। जिसको देखते हुए इस हमले को लेकर कार्यकर्ता काफी क्षुब्ध है। ज्ञापन देने वालों में महेन्द्र सिंह, विनोद परमार, मदन सिंह, बृजेश रतोलिया, कमल सिंह, मदन सिंह, वीरेश राणा, अब्दुल रशीद आदि शामिल रहे।

