Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

सिपाहियों पर नीली बत्ती लगी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

  • आरोपी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगाकर रहा था भाग
  • फैंटम की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, आरोपी की हुई पहचान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गंगानगर थाना क्षेत्र के रक्षापुरम में सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगाकर मौके से भाग रहे सिरफिरे युवक ने फैंटम सिपाहियों पर नीली बत्ती लगी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। आरोपी की पहल कर ली गयी है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर फैंटम सिपाहियों की सूझबूझ व हिम्मत से एक बड़ा हादसा टल गया। एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को शाबासी है।

ये था मामला

गंगानगर थाना क्षेत्र के रक्षापुरम इलाके में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे दिल्ली से एलपीजी गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक लेकर रक्षापुरम स्थित सूर्या गैस ऐजेंसी पर चालक हीरा लाल पहुंचा था। गैस एजेंसी शास्त्रीनगर निवासी सिद्ध भाटिया संचालित करता है। ट्रक को समीप में ही लगाकर चालक उसमें सो गया। उसी दौरान आशू सैनी नाम का युवक जिस पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, नीली बत्ती लगी गाड़ी लेकर वहां पहुंचा।

उसने ट्रक के पास पडेÞ खाली कट्टों को जलाकर ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया। जब आग ट्रक के पहियों तक पहुंच गयी तो आशू वहां से गाड़ी लेकर भागने लगा। संयोग से उसी वक्त फैंटम सिपाही मोहित प्रजापति व विक्रांत अचानक उस ओर गश्त करते हुए आ पहुंचे। उन्होंने नीली बत्ती की गाड़ी को जाते हुए भी देखा। बाद में उन्हें कुछ शक हुआ तो वह यूटर्न लेकर गाड़ी के पास जा पहुंचे।

सिपाहियों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन बजाय रुकने के उसने सिपाहियों पर ही गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। बाद में सिपाही तेजी से ट्रक के पास पहुंचे। आग लगी देखकर उन्होंने चालक को उठाया। चालक ने आग को बुझाया, इस तरह से यह बड़ी दुर्घटना टाली जा सकी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गयी है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

नौचंदी थाने में अवैध पार्किंग की एफआईआर

मेरठ: थाना नौचंदी में सूरज कुंड इलाके में चलायी जा रही अवैध पार्किंग के खिलाफ आज देर रात एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। शुक्रवार को नगर निगम के अफसर सूरजकुंड इलाके के निरीक्षण को पहुंचे थे। उस दौरान वहां अवैध पार्किंग भी नजर आयी। इसके खिलाफ निगम के सहायक नगरायुक्त की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

परतापुर में भूमाफियाओं पर मुकदमा

मेरठ: परतापुर पुलिस ने मोबाइल फोन पर धमकी देने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। दरअसल कुछ लोग एक शख्स को कई दिनों से मोबाइल पर काल कर धमका रहे थे। जमीन पर लगाया गया उसका बोर्ड भी उखाड़ दिया गया था। एसपी सिटी ने इस मामले की जांच करायी थी, जिसके बाद मोबाइल नंबरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 16 की मौत, 10 गंभीर घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रात का अंधेरा, सड़क पर...

Share Market: शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को शुरुआती कारोबार में...

Meerut News: दुल्हन का हो रहा था स्वागत, चचिया ससुर ने की पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग

जनवाणी ब्यूरो | मेरठ: थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में...

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...
spot_imgspot_img