Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

बाबू हत्याकांड दो और आरोपी होने का दावा

  • कुरैशी समाज की मोहल्ला खैल में हुई पंचायत

जनवाणी संवाददाता  |

कांधला:  कस्बा कांधला के बाबू कुरैशी हत्याकांड को लेकर कस्बा में कुरैशी समाज की एक पंचायत हुई। पंचायत में आरोप लगाए गए कि हत्याकांड में मुख्य आरोपी का साला और गाड़ी का ड्राइवर भी शामिल थे। इसलिए उनकी भी तत्काल गिरफ्तारी की जाएगी।

कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी बाबू कुरैशी का शव गत 29 मार्च को जनपद बागपत के दोघट कोतवाली क्षेत्र के गांव पलड़ा के जंगलों में मिला था। मृतक के पुत्र साबिर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दोघट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच में कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल निवासी जुगनू रहमान और शकील सलमानी पुत्र महमूद के नाम सामने आए थे।

पुलिस ने उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने बाबू कुरैशी से रुपये उधार ले रखे थे। वह आए दिन रुपयों को लेकर उनकी बेइज्जती करता रहता था। इसलिए उन्होंने बाबू कुरैशी की हत्या का प्लान बनाया था। प्ला

न के तहत 28 मार्च को बाबू कुरैशी को रुपये देने के बहाने कार में बैठाकर मेरठ में किसी से रुपये लेने की बात कही थी। उसके बाद बाबू कुरैशी को गांव पलड़ा के जंगल में ले जाकर उसकी डाटा केबल से गला घोंट कर हत्या कर शव जंगल में फेंक कर फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया था।

गुरुवार को कस्बे के मोहल्ला खैल में कुरैशी समाज के लोगों की पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में पीड़ित परिजनों ने बताया कि जिस गाड़ी में बाबू की हत्या की गई थी, उस गाड़ी का मालिक और मुख्य आरोपी जुगनू रहमान का साला भी हत्याकांड में शामिल था। पंचायत में दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की मांग की गई है। पंचायत में दर्जनों लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img