Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

मंडी व्यापारी के गले से सोने की चपटकर फरार हुए बाइक सवार

  • नवीन मंडी गेट के अंदर से निकले बदमाशों ने की वारदात

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शहर में नवीन मंडी गेट पर बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े व्यापारी के गले से सोने की झपट ली। बताते हैं कि बदमाशों ने व्यापारी को तमंचा दिखाया था लेकिन पुलिस इंकार कर रही है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर घटना पर रोष व्यक्त करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शामली शहर तालाब रोड निवासी राजकुमार गर्ग पुत्र सुभाषचंद गर्ग की नवीन मंडी में गुड शक्कर की आढ़त है। सोमवार को सवेरे 8 बजे के करीब राजकुमार गर्ग अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर से नवीन मंडी स्थित अपनी आढ़त पर जा रहे थे। व्यापारी नवीन गर्ग का कहना है कि जब वह नवीन मंडी गेट के निकट पहुंचे तो मंडी के अंदर से बाइक पर आए दो युवकों ने उनकी स्कूटी के सामने बाइक अड़ा दी। जैसे ही व्यापारी रुके तो बदमाश उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। बताते हैं कि एक बदमाश ने तमंचा निकाल रखा था और व्यापारी को धमकी दी थी। व्यापारी ने घटना के संबंध में मंडी के व्यापारियों और पुलिस को सूचना दी।

जिसके बाद व्यापारी घटनास्थल पर पहुंचे वहीं कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुुंच गई। पुलिस और व्यापारियों ने घटना के बारे में जानकारी ली। व्यापारियों ने दिन दहाड़े लूट की घटना पर रोष व्यक्त किया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। बाद में व्यापारी कोतवाली पहुंचे तथा पीड़ित व्यापारी राजकुमार गर्ग ने घटना के संबंध में तहरीर दी। पुसि ने मुकदमा दर्ज करते हुए जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

उधर, कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने व्यापारी के गले से सोने की चेन झपटी है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: ओले और धूल भरी आंधी, कई राज्यों में मौसम का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के...
spot_imgspot_img