जनवाणी संवाददाता |
बढ़ापुर: थाना क्षेत्र के ग्राम चक उदयचंदपुर पक्का तालाब में राजस्व विभाग व पुलिस की टीम ने अवैध रूप से कब्जा की हुई भूमि को कब्जा मुक्त कराकर भूमि स्वामी के सुपुर्द कर दिया।
बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चक उदयचंदपुर पक्का तालाब में खसरा नंबर 54 व 55 की मालिक खुर्शीदा पत्नी स्वर्गीय मुबारक हुसैन निवासी थाना नगीना द्वारा उप जिलाधिकारी नगीना को एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनकी इस भूमि पर पक्का तालाब निवासी इमामुद्दीन वह फिरोज द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है जिस कारण वह अपनी बैनामेशुदा आराजी पर काबिज नहीं हो पा रही है।

उप जिलाधिकारी नगीना द्वारा राजस्व विभाग की टीम में बढ़ापुर पुलिस को आदेशित किया गया कि उक्त भूमि को कब्जा मुक्त करा कर भूमि स्वामी के सुपुर्द किया जाए जिसके चलते हुए सोमवार को राजस्व विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई तथा उक्त भूमि कब्जा मुक्त करा कर भूमि स्वामी के सुपुर्द कर दिया राजस्व विभाग की टीम में राजस्व निरीक्षक गजराज सिंह मोहित कुमार वह धर्मेंद्र लेखपाल सहित थाना बढ़ापुर थाना नगीना से अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहे।

