- अंतिम दौर में बैरिकेडिंग, लाइट और डिवाइडर कार्य
जनवाणी संवाददाता |
शामली: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के साथ-साथ शहर को चमकाने के लिए भी कोई कोर-कसर नगर पालिका द्वारा नहीं छोड़ी जा रही है। इसके तहह शहरी क्षेत्र में डिवाइडर को रंग-रोगन कर चमकाने की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं।
श्रावण मास में आस-पड़ौस के हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब आदि राज्यों के लाखों कांवड़ियां शामली शहर से होते हुए हरिद्वार, गंगौत्री, गोमुख पवित्र स्थानों से गंगाजल जाने और फिर गंगाजल लाकर अपने गंतव्यों की ओर रवाना होते हैं। वर्ष 2020 तथा 2021 में कोरोना महामारी के दौरान श्रावण मास की कांवड़ पर सरकार का प्रतिबंध रहा ताकि कोरोना वायरस के फैलाव को रोका जा सके। दो साल के अंतराल पर अबकी बार फिर से कांवड़ यात्रा की तैयारियां प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर करते हुए अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं।
अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पालिका क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, लाइटिंग तथा डिवाइडर के रंग-रोगन का कार्य समय से पूरा कर लिया जाएगा। कार्य समय से करने के लिए कर्मचारी अथक परिश्रम और प्रयास कर रहे हैं।

