Monday, June 22, 2026
- Advertisement -

एनटीपीसी के साथ निगम लगायेगा कूड़ा निस्तारण प्लांट

  • नगर आयुक्त ने एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
  • गांवड़ी में कूड़ा संयंत्र प्लांट की भूमि को जांच में पाया उपयुक्त

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर की कूड़े की समस्या का निदान कराने के लिए नगर निगम अब एनटीपीसी के साथ मिलकर कूड़ा निस्तारण प्लांट लगायेगा। एनटीपीसी की टीम ने नगर निगम अधिकारियों के साथ गांवड़ी में कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण किया तथा भूमि को जांच के बाद उपयुक्त बताया। एनटीपीसी अब जल्द ही बाकी कार्रवाई पूरी करेगा। मंगलवार को पूर्वाह्न नगर निगम क्षेत्र के कूड़ा निस्तारण के लिए अत्याधुनिक तकनीक युक्त कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने के लिए नगर आयुक्त द्वारा नेशनल थर्मल पावर कापोर्रेशन (एनटीपीसी) के वरिष्ठ अधिकारी अमित कुलश्रेष्ठ, मनोज कुमार आदि के साथ परिक्षितगढ़ रोड स्थित गांवडी स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी अमित कुलश्रेष्ठ ने प्लांट के लिए भूमि को उपयुक्त बताते हुए शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। नगर आयुक्त द्वारा एनटीपीसी के अधिकारियों को बताया गया कि मेरठ नगर निगम क्षेत्र की भविष्य की कूड़ा निस्तारण की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए कम से कम 100 टीडीपी का प्लांट लगाये जाने की आवश्यकता है। जिस पर एनटीपीसी के अधिकारियों द्वारा गीला व सूखा दोनों प्रकार के कूड़े का निस्तारण एक साथ करने के साथ ही नगर आयुक्त को यह भी बताया कि विश्व की सर्वश्रेष्ठ तकनीकों में एक तकनीक का प्रयोग कर एनटीपीसी द्वारा मेरठ में 1000 से 1200 टीडीपी का प्लांट लगाया जायेगा

तथा भविष्य में यदि ओर प्लांट विस्तार करने की आवश्यकता होगी तो उसका विस्तार कर लिया जायेगा। एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी अमित कुलश्रेष्ठ ने यह भी अवगत कराया गया कि उक्त तकनीक का प्लांट उत्तर प्रदेश के वाराणसी महानगर में एनटीपीसी द्वारा सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है तथा प्रतिदिन गीले व सूखे कूड़े का निस्तारण एक साथ किया जा रहा है तथा इसी तकनीक पर मेरठ शहर में प्रदेश का दूसरा प्लांट स्थापित किया जायेगा। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में सहमति बनने पर चार जून, 2024 (आदर्श आचार संहिता) समाप्त होने के उपरान्त शीघ्रता से शुरू कराया जायेगा।

नगर आयुक्त ने कूड़ा निस्तारण के आवश्यक एनओसी, प्रपत्र आदि संकलित करने के लिए अपर नगर आयुक्त (द्वितीय), प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये कि कंपनी के अधिकारीगण द्वारा जो भी वांछित सूचना/प्रपत्र आदि प्लांट स्थापना से संबंधित निगम स्तर से मांगे जाये उन्हे सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर एनटीपीसी के अधिकारियों को उपलब्ध कराये जाये। निरीक्षण के समय नगर आयुक्त के साथ एनटीपीसी के अधिकारियों के अतिरिक्त नगर निगम की ओर से अपर नगर आयुक्त, तृतीय पंकज कुमार, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. हरपाल सिंह, जोनल सफाई अधिकारी अमान शाहिद आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मुहिम को सहारनपुर में समर्थन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने...

जुबली पार्क रामलीला के मुख्य निर्देशक बने सुरेश निझावन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: श्री कृष्णा राम नाटक क्लब, जुबली...

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img