Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

कैराना में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में 4 की मौत, चार गंभीर

  • कैराना में पुरानी अचार फैक्ट्री की आड़ में बन रहे पटाखे

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कैराना एक पुरानी अचार फैक्ट्री में अवैध रूप से संचालित हो रही पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से जहां चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय फैक्ट्री में 10 लोग थे जिनमें आठ पटाखे बना रहे थे।

धमाके से जहां पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई, वहीं धमाके की आवाज कई किमी दूर तक सुनी गई। हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव घटनास्थल पर पहुंचें। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

21

कैराना में मायापुर रजवाहा से जगनपुर जाने वाले रास्ते पर रजवाहे के पास पुरानी आचार की फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। यहां राशिद नामक युवक द्वारा पटाखे बनाने का कारोबार किया जा रहा था। शाम करीब 4.45 बजे अचानक पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज कई किमी दूर तक सुनी गई। जिस पर लोग दौड़कर उस ओर पहुंचें। सामने का मंजर देखकर उनके शरीर में सिरहन दौड़ गई।

23

पटाखा फैक्ट्री पूरी तरह जमींदोज हो चुकी थी। टीनशेड भी दूर तक जाकर गिरी हुई थी। सूचना पर कैराना कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस बल ने लोगों के सहयोग से राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया। घटनास्थल पर चार शव बरामद हुए जिनमें सलमान, मुनव्वर व पप्पी तथा एक अन्य निवासीगण बहराइच शामिल हैं। इनके अलावा चार मजदूर घायल भी हुए हैं। दो मजदूर फैक्ट्री के बाहर काम कर रहे थे जिससे वे बच गए। पुलिस ने घायलों को कैराना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से दो को गंभीर हालत होने के कारण हायर सैंटर रैफर कर दिया गया।

24

जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने घस्टनास्थल का जायजा लिया। उसके बाद डीएम ने एसडीएम कैराना उद्वभव त्रिपाठी से हादसे पर रिपोर्ट मांगी है। जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी जिसमें विस्फोट हुआ है, फिलहाल रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। बाकी जानकारी कराई जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img