- ग्राम चूनसा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की प्रतिकर मांग
जनवाणी संवाददाता |
शामली: दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून इकोनोमिक कॉरीडोर संघर्ष समिति के महासचिव विदेश मलिक तथा ग्राम प्रधान सुमन देवी के नेतृत्व में ग्राम चूनसा के ग्रामीण जिलाधिकारी जसजीत कौर से मिले। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपे मांग पत्र में कहा कि एनएचएआई के द्वारा दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून छह लेन एक्सेस ग्रीन फील्ड इकोनोमिक कॉरीडोर के निर्माण के लिए ग्राम चूनसा स्थित शमशान की भूमि खसरा संख्या-486 रकबा 560 और कब्रिस्तान की भूमि खसरा संख्या-485 रकबा 2010 में 667 का अधिग्रहण किया जा चुका है।
उक्त अधिग्रहण भूमि का मुआवजा ग्राम पंचायत चूनसा को दिलाया जाए। अगर मुआवजा नहीं दिलाया जा सकता है तो फिर ग्राम पंचायत को अधिग्रहण रकबे के बराबर भूमि क्रय करके दिलायी जाए।

