- 128 बोलीदाताओं ने जमा कराई थी बोली की जमानत राशि
जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: उप जिलाधिकारी कैराना, सीओ कैराना तथा थाना प्रभारी के पैनल की उपस्थिति में थाने में खड़े निष्प्रयोजन वाहनों की नीलामी हुई। जिसमें निष्प्रयोजन वाहनों की नीलामी 1.52 करोड़ रुपये में सहारनपुर के स्क्रेप व्यापारी रत्न मोहन कपूर के नाम छोड़ी गई। नीलामी के लिए अधिकारियों का पैनल बनाया गया था। जिसमें एसडीएम उद्धभव त्रिपाठी, सीओ कैराना बिजेंद्र सिंह भड़ाना एवं थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी मौजूद रहे। नीलामी के लिए 362 वाहन थे, जिनकी सरकारी बोली 73 लाख 50 हजार रुपये थी। बोली लगाने वाले प्रत्येक व्यापारियों ने 7 लाख 50 हजार रुपये जमानत राशि जमा कराई थी। निष्प्रयोजन वाहनों के लिए 128 व्यापारियों ने अपनी जमानत राशि जमा कराई थी। जिसमे कुल 9.60 करोड़ रुपये जमानत राशि जमा कराई गई थी। सर्वाधिक 1.52 करोड़ की बोली सहारनपुर के स्क्रेप व्यापारी रत्नमोहन ने लगाई थी। जिसके बाद बोली छोड़ दी गई।

