Monday, January 19, 2026
- Advertisement -

हवन यज्ञ के साथ धूमधाम से मनाया जिले का 13वां स्थापना दिवस

  • कलक्ट्रेट में डीएम-एडीएम के साथ अधिकारियों ने दी यज्ञ में आहुति

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जिले का 13वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कलक्ट्रेट में सुबह के समय हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी समेत अधिकारियों-कर्मचारियों व गणमान्य लोगों ने आहूति देकर जनपद की तरक्की और सदभावना की कामना की।

28 सितंबर 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने शामली को मुजफ्फरनगर जिले से अलग कर जनपद का दर्जा दिया था। शामली जिले में तभी से शामली तहसील में जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी बैठते हैं। अभी तक कलक्ट्रेट का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। हालांकि विभिन्न विभागों की बिल्डिंग तैयार हो गई जहां पर कार्य चल रहा है। गुरुवार को शामली जनपद का 13वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।

शामली कलक्ट्रेट में सुबह 11 बजे से हवन-यज्ञ शुरू हुआ जो एक बजे तक चलता रहा। जिसमें डीएम-एडीएम समेत तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों ने यज्ञ में आहूति देकर जनपद के विकास और सद्भावना की कामना की। वहीं गणमान्य लोगों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर अधिकारियों को जनपद के स्थापना दिवस की बधाई दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Shaniwar Ke Upay: शनि चालीसा के 5 अद्भुत लाभ, जो शनिवार को बदल सकते हैं आपका जीवन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img