Thursday, June 11, 2026
- Advertisement -

डबल मर्डर में विवेक उर्फ केकडा उसके पिता समेत तीन गिरफ्तार

  • गांव लांक में सोमवार की रात को दो ग्रामीणों की हुई थी हत्या
  • अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने बरामद किए थे शव

जनवाणी  संवाददाता  |

शामली:  गांव लांक में हुए डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी विवेक उर्फ केकड़ा उसके पिता और साथी को गिरफ्तार कर है। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी और मृतक साथ में ही बैठककर शराब का सेवन कर रहे थे जहां उनमें कहासुनी हुई थी। रात में ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। साथ ही डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। सुबह के समय गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोहरे हत्याकांड की घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

51 1

शामली सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक में सोमवार की रात में हत्या की दो घटनाएं हुई थी। रात में करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव लांक में एक युवक विनोद (45) की धारदार फावड़े से हमला कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद एएसपी ओपी सिंह, सीओ श्रेष्ठा ठाकुर व सदर कोतवाली पुलिस डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची तथा सबूत जुटाए। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव के दूसरे छोर पर भी धारदार हथियार से काटकर हत्या कर शव फेंका गया है।

52 1

मृतक की शिनाख्त पाल्ला कश्यप के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। दोनों शवों को देखने से यही साबित हुआ कि हत्यारोपी एक ही है। जिसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से हत्यारोपियों की तलाश करते हुए गांव से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया।

54 1

रात में ही शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। अगले दिन सुबह को शवों को परिजनों को सुपुर्द किया गया। उधर, पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने घटना का खुलासा करते हुए हत्याकांड का अंजाम देने की घटना कबूल की।

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि गांव लांक में दो लोगों की हत्या की गई थी। दोनों शव गांव में अलग-अलग स्थानों से बरामद हुए हैं। हत्यारोपी और मृतकों के बारे में जानकारी हुई है वह साथ में ही बैठकर खा-पी रहे थे जहां उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तीन हत्यारोपियों विवेक उर्फ केकडा, उसका पिता कृष्णपाल और साथी अमित को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या के मामले में दोनों मृतकों के परिजनों ने कराए मुकदमें

गांव लांक में दोहरे हत्याकांड में सदर कोतवाली में अलग-अलग मुकदमें दर्ज कराए गए हैं। मृतक विनोद के भाई शोकेंद्र ने गांव के ही विवेक उर्फ केकड़ा, उसके पिता कृष्णपाल, भाई विशांत और साथी अमित के खिलाफ तहरीर दी थी। वहीं दूसरे मृतक पाल्ला कश्यप के पुत्र संदीप ने विवेक उर्फ केकड़ा, उसके पिता कृष्णपाल और भाई विशांत के खिलाफ तहरीर दी। सदर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों तहरीरों पर अलग-अलग मुकदमें दर्ज किए गए हैं। जिसमें मुख्य आरोपी विवेक उर्फ केकड़ा, उसका पिता कृष्णपाल और साथी अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तीन घंटे तक शव ठिकाने लगाने का करता रहा इंतजार

निकटवर्ती गांव लांक में दोहरे हत्याकांड से सन्नाटा पसरा हुआ है वहीं ग्रामीणों में दहशत तथा गम का माहौल है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गांव लांक में पाल्ला की हत्या दोपहर में तीन बजे ही कर दी गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक दोपहर में पाल्ला कश्यप हत्यारोपी विवेक उर्फ केकडा के घर की तरफ जाता हुआ देखा गया था।

मृतक पाल्ला के पुत्र ने तहरीर में भी इसका जिक्र किया है। इसके बाद करीब छह बजे अंधेरा होने के बाद विवेक को नशे की हालत में साइकिल पर बोरा ले जाते हुए भी ग्रामीणों ने देखा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विवेक उर्फ केकडा ने अपने साथियों के साथ मिलकर पाल्ला की हत्या दोपहर में तीन बजे ही कर दी थी।

इसके बाद शव को बोरे में डालकर बंद कर दिया गया। साथ ही घटनास्थल से सभी सबूतों को समाप्त कर दिया गया। करीब तीन घंटे बाद शाम को छह बजे विवेक उर्फ केकडा को शव ले जाते हुए देखा गया था। यानि करीब तीन घंटे तक हत्यारोपी विवेक शव को ठिकाने लगाने का इंतजार करता था।

पुरानी रंजिश में की गई विनोद की हत्या

गांव लांक में विनोद की हत्या का कारण पुरानी रंजिश माना जा रहा है। मृतक के भाई शौकेंद्र का कहना है कि विवेक उर्फ केकडा दबंग किस्म का है। पहले भी विवेक ने उसके भाई पर धारदार हथियार से हमला किया था जिसमें मुकदमा चल रहा है। मुकदमें की रजिंश के साथ ही उनका जमीन का विवाद भी चल रहा था जिसको लेकर विवेक ने पहले हमला किया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सपना-वीर विवाद: कोर्ट के आदेश के बाद वीर साहू ने किया पोस्ट, सास-ससुर चुप

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

TMC: तृणमूल से इस्तीफा जारी, राज्यसभा सांसद पीसी बराइक ने छोड़ा पद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक...
spot_imgspot_img